Gyandoor

Rajasthan Fasal Girdawari Report 2025 : राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट/नकल कैसे निकाले

Rajasthan Fasal Girdawari Report

Girdawari Report 2025: जब किसानों को किसी स्थान पर अपनी फसल का विवरण प्रस्तुत करना होता है, तो वहां फसल गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। गिरदावरी रिपोर्ट में रबी और खरीफ की फसल का विवरण दर्ज होता है, जिसे पटवारी या लेखपाल द्वारा तैयार किया जाता है। राजस्थान में, जब किसान कृषि लोन (KCC) के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें यह गिरदावरी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है।

इस लेख में हम जानेंगे कि Fasal Girdawari Report ऑनलाइन कैसे निकाली जा सकती है। किसानों के लिए यह रिपोर्ट ऑनलाइन देखने हेतु जन सूचना ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in लांच किया गया है। मोबाइल पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए किसान khasra.rbaas.in पोर्टल और Dhara Mobile Application का उपयोग कर सकते हैं।

गिरदावरी रिपोर्ट क्या होती हैं | Girdawari Kya Hai

किसानों द्वारा की गई कृषि का विवरण दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को गिरदावरी (Girdawari) कहते हैं। गिरदावरी रिपोर्ट में फसल का विवरण रबी की ऋतु में कौन-कौन सी फसल बोई जाती है। खरीफ की ऋतु में कौन-कौन सी फसल लगाई जाती है। गिरदावरी में फसल संबंधी विवरण प्रस्तुत किए जाते हैं। जैसे:-

  • काश्तकार का नाम /पिता का नाम
  • खसरा नंबर /खाता संख्या
  • जमीन का क्षेत्रफल सेक्टर में
  • जमीन का रकबा
  • खेत जमीन की किस्म
  • सिंचाई स्त्रोत
  • फसल का नाम जैसे गेहूं बाजरा मूंगफली आदि
  • सिंचित फसल एरिया
  • असिंचित फसल क्षेत्रफल
  • रिपोर्ट पर पटवारी लेखपाल द्वारा मोहर लगवाना अनिवार्य होता है।

Also Read: Haryaana Meri Fasal Mera Byora List

Dhara Girdawari कैसे देखें? | धरा गिरदावरी राजस्थान

राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए धरा पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी जा रही जानकारी को फॉलो करें
Dhara Girdawari पोर्टल पर आ जाएं
पोर्टल पर दिखाई दे रहे कॉलम्स में जानकारी दर्ज करें।

  • जिला, तहसील, गांव, फसल वर्ष का चुनाव करें।
  • अपने खाता संख्या का चुनाव करें।
  • आगे बढे पर क्लिक करें।
  • यहाँ नए पेज पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर सकते है।

Also Read: एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे निकाले

फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे निकाले | Check Fasal Girdawari Report Online 

राजस्थान के काश्तकार अब घर बैठे ऑनलाइन जनसूचना ऑफिशल पोर्टल से गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं। इस लेख में दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो करें। आप निश्चित तौर पर खुद से ही गिरदावरी रिपोर्ट निकाल पाएंगे।

  • सर्वप्रथम जनसूचना ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे scheme 325 पर क्लिक करें।
  • Copy of girdawari पर क्लिक करें।
  • कॉफी ऑफ गिरदावरी पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें जिला तहसील गांव का चुनाव करना है और फसल और समन्वय (वर्ष) का चुनाव करें।
  • फसल और वर्ष का चुनाव करते समय रबी और खरीफ की फसल का ध्यानपूर्वक और समय अनुसार चुनाव करें।
  • खोजे पर क्लिक करें
  • एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें खातेदार की जानकारी दिखाई देगी। अपने नाम का चुनाव करें और अधिक जानकारी पर क्लिक करें।
  • गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।

NOTE:- गिरदावरी रिपोर्ट में  काश्तकार / खातेदार का नाम फसल का विवरण दिखाई देगा। इसे ध्यान पूर्वक देखें और समय अनुसार और फसल ऋतु के अनुसार दी गई जानकारी की पुष्टि करें। तत्पश्चात पटवारी से मोहर लगवा कर आवश्यक कार्य हेतु इसका उपयोग करें।

धरा  मोबाइल एप्लीकेशन | Rajasthan Dhara Girdawari App

फसल गिरदावरी विवरण को ऑनलाइन चेक करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है। धरा मोबाइल एप्लीकेशन पर विजिट करके जिला तहसील गांव फसल विवरण और खातेदार का नाम सर्च करके गिरदावरी  रिपोर्ट देख सकते हैं। 

Also Read: हरियाणा किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण

FAQ’s: Fasal Girdawari Report 2025 : राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

Q. गिरदावरी रिपोर्ट क्या होती है?
गिरदावरी रिपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसमें किसान की भूमि पर बोई गई फसल का विवरण होता है, जैसे कि रबी और खरीफ फसलों का रिकॉर्ड। यह रिपोर्ट पटवारी/लेखपाल द्वारा तैयार की जाती है।

Q. गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता कब होती है?
गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता तब होती है, जब किसान को कृषि लोन (KCC) के लिए आवेदन करना होता है या किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फसल का प्रमाण प्रस्तुत करना होता है।

Q. गिरदावरी रिपोर्ट में कौन-कौन सी जानकारी शामिल होती है?
इसमें किसान का नाम, खसरा नंबर, खेत का क्षेत्रफल, भूमि का प्रकार, फसल का नाम, सिंचित और असिंचित फसल क्षेत्रफल जैसी जानकारियाँ होती हैं।

Q. गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे निकाली जा सकती है?
राजस्थान में किसान जन सूचना पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए कौन-कौन से पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है?
किसान khasra.rbaas.in पोर्टल और Dhara Mobile Application का उपयोग कर सकते हैं।

Q. धरा मोबाइल एप्लिकेशन से गिरदावरी रिपोर्ट कैसे देखी जा सकती है?
धरा मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद जिला, तहसील, गांव, खसरा नंबर और फसल वर्ष की जानकारी दर्ज करके गिरदावरी रिपोर्ट देखी जा सकती है।

Q. गिरदावरी रिपोर्ट में किस प्रकार की फसलों का विवरण होता है?
इसमें रबी और खरीफ की फसलों का विवरण होता है, जैसे कि गेहूं, बाजरा, मूंगफली आदि।

Q. क्या गिरदावरी रिपोर्ट पर पटवारी की मोहर आवश्यक होती है?
हां, गिरदावरी रिपोर्ट पर पटवारी या लेखपाल की मोहर आवश्यक होती है, ताकि यह आधिकारिक रूप से मान्य हो सके।

Q. अगर गिरदावरी रिपोर्ट में कोई त्रुटि हो तो क्या किया जा सकता है?
अगर रिपोर्ट में कोई गलती है, तो किसान संबंधित पटवारी/लेखपाल से संपर्क कर सुधार करवा सकते हैं।

Q. गिरदावरी रिपोर्ट का उपयोग किस-किस काम में किया जा सकता है?
इसका उपयोग कृषि लोन के लिए आवेदन, फसल बीमा क्लेम, सरकारी योजनाओं में लाभ लेने और फसल संबंधी अन्य प्रमाण के रूप में किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *