Gyandoor

DLC Rate Jaipur 2025 | जयपुर शहर की नई डीएलसी रेट ऑनलाइन देखें

 

DLC Rate Jaipur: यदि आप जयपुर के किसी भी क्षेत्र का DLC Rate (District Level Committee Rate), जिसे आम भाषा में सर्किल रेट भी कहा जाता है, जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इस लेख में जयपुर के लगभग सभी क्षेत्रों की DLC दरों की सूची दी गई है और ऑनलाइन DLC Rate देखने की प्रक्रिया भी आसान भाषा में समझाई गई है।

जैसा कि आप जानते हैं, राजस्थान में भूमि की खरीद-बिक्री पर स्टांप ड्यूटी शुल्क लिया जाता है। यह शुल्क DLC Rate के आधार पर तय किया जाता है। सभी जिलों, तहसीलों और कॉलोनियों की डीएलसी दरें अलग-अलग निर्धारित की जाती हैं। यह दरें भूमि के स्थान, प्रकार (कृषि, आवासीय, कमर्शियल), बाजार मूल्य और विकास के आधार पर तय होती हैं।

राजस्थान सरकार के भू-राजस्व विभाग द्वारा एक पोर्टल epanjiyan.nic.in लॉन्च किया गया है, जहां से आप राजस्थान के किसी भी जिले, तहसील, गांव या कॉलोनी की DLC दरें आसानी से देख सकते हैं। जयपुर की नई DLC दरें जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

जयपुर की DLC रेट क्या है?

जयपुर में जमीन की सरकारी रेट, जिसे न्यूनतम बेचान दर (Minimum Rate) भी कहा जाता है, वह दर है जिस पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति जयपुर में जमीन खरीदता है तो रजिस्ट्रेशन के समय यह दर एक बेस रेट के रूप में काम करती है। चाहे जमीन का सौदा इससे कम दर पर क्यों न हुआ हो, स्टांप ड्यूटी DLC दर के अनुसार ही लगेगी।

DLC Rate List Jaipur 2025

जयपुर के ऐसे महत्वपूर्ण स्थान जो तकरीबन शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। इन सभी क्षेत्रों के मुख्य स्थान का डीएलसी रेट्स तैयार किया गया है। इस लिस्ट को ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार तैयार किया गया है। इनमें समय अनुसार बदलाव हो सकते हैं। Jaipur DLC Rate List इस प्रकार है:-

SRO Zone Residential (EXT./ INT)
Commercial (EXT./ INT)
JAIPUR-I Adarsh Nagar 30033/ 24513 Sqr mtr.
89448/ 64443 Sqr mtr.
Agra Road 6634/ 4389
21170/14442
Bajaj Nagar 30313/24513
69241/ 51941
Bapu Nagar 30033/ 25635
76937/ 57707
Durgapura 40042/33400
89448/63499
Gandhi Nagar 40042/33400
63482/51941
Goner Road 8420/6924
39413/26290
Govind Marg 44210 – 90400–
Jagatpura 14307/ — 42525/–
J L N Marg 33188/– 76937/–
Jawahar & Malviya Nagar 15123/13337
51941/38469
Moti Doongari Road 24291/18269
51941/34625
Rajapark 29190/24291
76937/64443
Tilak Nagar 29190/–
82704/71179
Tonk Road 41863/34918
102112/82704
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR-II Ajmer Road 22403/18763 Sqr mtr.
73297/58473 Sqr mtr.
Banipark 27660/21629
88869/76163
C – Scheme 39498/34846
96167/82704
Chandpole 18763/ 15106
70984/54833
Chokari Topkhana 18763/15106
103099/80594
Civil Lines Area 21391/17912
73297/58473
Hasan Pura Area 9314/7936
25210/16935
Main Bajar 28595/24631
87143/54833
Station Road 7775/6099
29241/21943
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR-III Bainad Road 8080/6975 Sqr mtr.
20412/17861 Sqr mtr.
Harnath pura 5103/4253
20838/17861
jagdamba nagar 6379/5529
20412/17861
Niwaroo Road 6804/6379
20412/17606
PM Hathoj 5529/5103
18286/16585
Nangal Jesa 6464/5274
21263/18711
PM Niwaroo 5529/4423
14884/11907
PM Sirsi 7230/5359
21688/19137
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR Ⅳ AJMER ROAD 19835/16367 Sqr mtr.
48097/38469 Sqr mtr.
Chitrakoot 24103/20719
50775/38467
Durgapura area 20719/17097
38469/27915
Gopalpura 11775/10007
25405/20404
Hawa sadak 13773/12524
66366/55309
New sanganer road 12930/9740
38469/27915
Tonk road 17097/13753
52911/42322
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR-V AMBA BARI 21204/16611 Sqr mtr.
67241/52476 Sqr mtr.
MURALIPURA 10250/8812
45690/33085
NAHARI KA NAKA 24572/21570
76163/63482
PURANI BASTI 23934/19155
78706/64223
VIDYADHAR NAGAR 22071/18856
63193/54909
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR-VI AGRA ROAD 7145/5784 Sqr mtr.
48097/26936 Sqr mtr.
AMER ROAD 7145/5784
38469/28859
BAGRANA 5325/3828
26936/19240
BASBADAN PURA 6116/5121
29589/22199
CHAR DARWAJA 7145/6371
23092/21170
BRAHMPURI 9552/8463
28859/25015
GANGAPOLE 8353/7400
29589/24053
GHAT GATE 10598/9536
52911/42322
MODIKHANA 9552/8906
48097/42322
DELHI BYE PASS 14442/10598
38469/28859
GALTA ROAD 11550/10598
59630/48097
JAISINGHPURA KHOR 4790/3446
22862/19043
JAMDOLI 5563/3998
23092/19240
RAMGARH ROAD 6362/5937
38469/28859
VIJAYPURA 5325/3828
23092/19240
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR-VII JHOTWARA 10862/8982 Sqr mtr.
17164/15599 Sqr mtr.
KAILASH NAGAR 10479/8667
16577/15064
NIWAROO ROAD 10862/8982
17164/15599
OFFICERS CAMPUS 10862/8982
17164/15599
PARIVAHAN NAGAR 10862/8982
17164/15599
SANJAY NAGAR 10632/8795
16815/15276
VAISHALI NAGAR 14068/11636
28986/23602
SRO Zone Residential (EXT. INT)
Commercial (EXT. INT)
JAIPUR-VIII DURGAPURA 8472/7009
38094/28102
MANSAROVAR 24279/ — 101508/–
TONK ROAD 8472/ 6362
25405/20404

DLC Rate को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

  1. प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य
    यदि कोई संपत्ति जयपुर के पॉश इलाके में स्थित है, जैसे मालवीय नगर, वैशाली नगर या टोंक रोड, और वहां आस-पास कमर्शियल फैसिलिटी जैसे मॉल, ऑफिस, और बड़ी सड़कों का निर्माण हो चुका है, तो उस इलाके की DLC दर अधिक होगी।
  2. विकसित सुविधाएं
    अगर संपत्ति के आस-पास सड़क, हॉस्पिटल, स्कूल, सरकारी दफ्तर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और आवासीय कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं तो ऐसे क्षेत्र की सरकारी दरें स्वाभाविक रूप से अधिक होती हैं।
  3. समय के अनुसार मूल्यांकन
    सरकार द्वारा समय-समय पर सभी क्षेत्रों का मूल्यांकन किया जाता है। यदि किसी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तेजी से हुआ है, तो वहां की संपत्ति की सरकारी दरें भी उसी अनुसार बढ़ा दी जाती हैं।

बजट 2025 में DLC दरों को लेकर नया अपडेट

राजस्थान सरकार ने बजट 2025 में आम जनता को राहत देते हुए कुछ बड़े निर्णय लिए हैं:

  • अब DLC टैक्स को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • 50 लाख रुपये तक के फ्लैट खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • पहले यह दर 6 प्रतिशत थी, जिसे अब घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।

जयपुर DLC रेट 2025 ऑनलाइन कैसे देखें?

जयपुर या राजस्थान के किसी भी जिले का DLC Rate देखने के लिए भू-राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epanjiyan.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। ऑनलाइन रेट देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. वेबसाइट खोलें: epanjiyan.rajasthan.gov.in
  2. होमपेज पर “e-Value (Online DLC Rate)” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. एक नक्शा खुलेगा, जिसमें आपको राजस्थान राज्य के सभी जिले दिखाई देंगे।
  4. जयपुर जिला चुनें।
  5. अब Urban (शहरी) या Rural (ग्रामीण) में से क्षेत्र चुनें।
  6. यदि आपने Urban चुना है, तो आगे SRO (Sub-Registrar Office) और कॉलोनी का चयन करें।
  7. यदि आपने Rural चुना है, तो तहसील और गांव का चयन करें।
  8. कैप्चा कोड भरें और Show Result पर क्लिक करें।
  9. अब आपके सामने उस क्षेत्र की Agricultural, Residential और Commercial संपत्ति की DLC Rate List दिखाई देगी।

जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural DLC Rate) कैसे देखें?

  1. पोर्टल पर Rural विकल्प चुनें।
  2. उसके बाद तहसील, पंचायत या गांव का चुनाव करें।
  3. कैप्चा कोड दर्ज करें और Show Report पर क्लिक करें।
  4. आपके सामने संबंधित क्षेत्र की Agriculture, Commercial या Residential ज़मीन की DLC दरें आ जाएंगी।
  5. चयनित क्षेत्र के सामने “Select” का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें और पूरी डीएलसी रेट लिस्ट देखें।

FAQ’s – जयपुर DLC रेट 2025 से संबंधित सामान्य प्रश्न

प्र. जयपुर का DLC rate कैसे देखें?
राजस्थान राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epanjiyan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने क्षेत्र को सेलेक्ट करके DLC रेट देखा जा सकता है।

प्र. जयपुर में जमीन की सरकारी रेट क्या है?
जयपुर में जमीन की सरकारी रेट क्षेत्र, प्रकार (कृषि, आवासीय, कमर्शियल) और विकास के अनुसार अलग-अलग होती है। यह रेट पोर्टल पर जाकर देखी जा सकती है।

प्र. राजस्थान की DLC Rate कैसे पता करें?
राजस्थान के किसी भी जिले की DLC रेट जानने के लिए epanjiyan.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाएं। वहां मानचित्र से जिला, तहसील, गांव या कॉलोनी का चयन करें और रिपोर्ट देखें।

प्र. DLC रेट कैसे निर्धारित की जाती है?
राजस्व विभाग द्वारा संपत्ति की लोकेशन, विकास की स्थिति, बाजार भाव और अन्य सुविधाओं के आधार पर रेट तय की जाती है।

 

Leave a Comment