भूलेख इंदौर: इंदौर जिले का खसरा खतौनी और नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
अगर आप इंदौर जिले का भू नक्शा या खसरा खतौनी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। इस लेख में हम आपको Bhulekh Indore को ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। आपको जानकर खुशी होगी कि मध्य प्रदेश राजस्व एवं आयुक्त विभाग ने खेत/भूमि का खसरा खतौनी और नक्शा ऑफिशल पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर अपलोड कर दिया है। अब किसान अपने घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर पर Indore Bhulekh देख सकते हैं।
Bhu Abhilekh Indore
घर बैठे मोबाइल पर जमीन की जानकारी प्राप्त करना अब बहुत आसान हो गया है, गत वर्षो में MP Bhulekh संबंधित दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों, पटवारी/लेखपाल इत्यादि के यहां पर दस्तावेज प्राप्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत करना पड़ता था। अब इन सब से निजात मिल चुकी है। केवल किसान नाम से, प्लॉट संख्या, खसरा संख्या के आधार पर अपनी जमीन की जानकारी और bhu abhilekh Indore ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। चलिए हम Indore Bhulekh को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं।
लेख | भूलेख भू नक्शा |
राज्य | मध्यप्रदेश |
Stamp Duty in MP | यहाँ क्लिक करें |
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी मध्यप्रदेश | यहाँ क्लिक करें |
जमीन नामांतरण मध्य प्रदेश | यहाँ क्लिक करें |
Collector Rate MP | यहाँ क्लिक करें |
MP Bhulekh Portal | https://mpbhulekh.gov.in/ |
Bhulekh Indore (MP Bhulekh)
मध्य प्रदेश के भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल पर आप ना केवल खसरा खतौनी बल्कि अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का उपयोग भी कर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से स्कैन किए गए भू अभिलेखागार, जमीन की बंधक स्थिति, और नामांतरण जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस लेख में हम आपको इंदौर जिले के तहसील और ग्राम पंचायत का चयन करके भूमि का खसरा विवरण देखने की प्रक्रिया बताएंगे। यदि आप इंदौर जिले का नक्शा देखना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें। डाउनलोड किए गए Indore Khasra Khatauni में किसान अपनी ज़मीन की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ज़मीन की वर्गीकरण और बंधक स्थिति को भी देख सकते हैं।
भूलेख इंदौर ऑनलाइन कैसे देखें?
इंदौर जिले का भूलेख ऑनलाइन देखने के लिए आपको मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा। इस प्रक्रिया को आप निम्नलिखित चरणों के अनुसार पूरा कर सकते हैं:
- मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले mpbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर भू अभिलेख पर क्लिक करें: वेबसाइट पर दिखाई दे रहे भू अभिलेख के विकल्प पर क्लिक करें।
- दस्तावेज़ प्राप्ति हेतु विकल्प चुनें: जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने दस्तावेज़ देखने के विकल्प आएंगे। उदाहरण के लिए, हम जानकारी प्राप्त आवेदन करना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए YES पर क्लिक करें।
- जिला, तहसील और ग्राम पंचायत का चयन करें: इसके बाद आपको इंदौर जिले, तहसील, और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- किसान का नाम, खसरा संख्या, या प्लॉट नंबर से विवरण ढूंढें: यहां पर आप किसान के नाम, खसरा संख्या या प्लॉट नंबर के आधार पर खतौनी देखने का विकल्प देख सकते हैं। सबसे आसान तरीका है किसान का नाम सर्च करना। इसके लिए Land Owner पर क्लिक करें।
- ओनर का नाम और खाता संख्या सेलेक्ट करें: फिर किसान का नाम और खाता संख्या चुनें।
- कैप्चा कोड भरकर ‘व्यू डिटेल’ पर क्लिक करें: इसके बाद कैप्चा कोड भरकर व्यू डिटेल पर क्लिक करें।
- खसरा विवरण देखें: अब आपके सामने Indore Khasra Khatauni का कंप्यूटराइज्ड खसरा दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप इंदौर जिले का भूलेख (खसरा खतौनी) ऑनलाइन देख सकते हैं।
FAQ’s Bhulekh Indore 2025
Q. मध्य प्रदेश भूलेख कैसे देखें?
Ans. मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑनलाइन देखने के लिए आपको mpbhulekh.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहां होम पेज पर भू अभिलेख पर क्लिक करें। फिर जिला, तहसील, और ग्राम पंचायत का चयन करें। किसान का नाम, खसरा नंबर या प्लॉट संख्या दर्ज करें। खसरा देखें पर क्लिक करें और कंप्यूटराइज्ड खसरा डाउनलोड करें।
Q. इंदौर में खसरा खतौनी कैसे निकालें?
Ans. इंदौर जिले में ऑनलाइन खसरा खतौनी देखने के लिए mpbhulekh.gov.in पर जाएं। वहां होम पेज पर भू अभिलेख पर क्लिक करें, फिर जिला और ग्राम पंचायत का चयन करें। किसान का नाम, खसरा नंबर, या प्लॉट नंबर में से कोई एक जानकारी दर्ज करें। फिर डिटेल पर क्लिक करें और खसरा विवरण देखें पर क्लिक करें।
Q. मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑफिशल वेबसाइट क्या है?
Ans. मध्य प्रदेश का भू नक्शा और भूलेख एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसका लिंक है: https://mpbhulekh.gov.in
इस प्रकार, आप इंदौर जिले का खसरा खतौनी और नक्शा आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।