अगर आप बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं और अपनी जमीन/खेत का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है:
हालांकि, अभी तक सभी जिलों का नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। औरंगाबाद जिले का नक्शा फिलहाल ऑनलाइन नहीं देखा जा सकता, लेकिन भविष्य में यह सुविधा जरूर उपलब्ध होगी।
Bhu Naksha Aurangabad 2025
अब किसानों को एवं भूमि स्वामित्व को किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। राजस्व विभाग द्वारा लांच किए गए ऑफिशल पोर्टल bhunaksha.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। औरंगाबाद जमीन का नक्शा देख सकते हैं। इसी के साथ यदि जमीन संबंधित दस्तावेज जैसे जमाबंदी पंजी, (रजिस्टर 2) खतौनी ऑनलाइन देखना है। तो किसके लिए ऑफिशल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in ऑफिशल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इस लेख में हम बिहार के औरंगाबाद जिले का जमीन नक्शा, ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया लिख रहे हैं। अतः आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।
लेख | भू नक्शा |
राज्य | औरंगाबाद (बिहार) |
Bihar Stamp Duty | क्लिक करें |
Circle Rate List Bihar | क्लिक करें |
बिहार भू नक्शा पोर्टल | http://bhunaksha.bihar.gov.in/ |
औरंगाबाद भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया (जब उपलब्ध होगा):
जब औरंगाबाद जिले का नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगा, तब आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं:
- bhunaksha.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर:
- जिला चुनें (Aurangabad)
- सब-डिवीजन, मौजा और सर्वे नंबर या प्लॉट नंबर भरें।
- प्लॉट नंबर दर्ज करने के बाद “Plot Info” देखें।
- यदि जानकारी सही है तो “LPM Report” पर क्लिक करें।
- नया विंडो खुलेगा जहाँ नक्शा पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
नोट: अभी औरंगाबाद का नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। आप फिलहाल दूसरे जिलों का नक्शा देखने की प्रक्रिया समझ सकते हैं और बाद में यही प्रक्रिया औरंगाबाद के लिए भी अपनाई जा सकेगी।
औरंगाबाद भू नक्शा ऑफलाइन कैसे प्राप्त करें?
जब तक ऑनलाइन नक्शा उपलब्ध नहीं होता, आप नीचे दिए गए तरीके से ऑफलाइन नक्शा प्राप्त कर सकते हैं:
- अपने नजदीकी तहसील कार्यालय या राजस्व विभाग कार्यालय जाएं।
- पटवारी या लेखपाल से संपर्क करें।
- नक्शा प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म लें और भरें।
- फॉर्म में:
- ज़मीन का खाता नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी भरें।
- फॉर्म विभाग में जमा करें।
- कुछ ही समय में अधिकारी नक्शा बनवाकर उपलब्ध करवा देंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. क्या औरंगाबाद भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है?
Ans: अभी नहीं। बिहार सरकार के पोर्टल पर औरंगाबाद जिले का नक्शा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
Q. औरंगाबाद का नक्शा कैसे निकालें?
Ans: आप अपने नजदीकी राजस्व कार्यालय जाकर पटवारी या लेखपाल की मदद से ऑफलाइन नक्शा निकलवा सकते हैं।
Q. bhunaksha.bihar.gov.in किस काम के लिए है?
Ans: यह पोर्टल बिहार राज्य के ज़मीन नक्शे ऑनलाइन देखने के लिए है। धीरे-धीरे सभी जिलों को इसमें शामिल किया जा रहा है।