Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana: झारखंड के उन किसानों के लिए जो 31 मार्च 2020 तक फसल विकास के लिए लोन (ऋण) ले चुके हैं, लेकिन आर्थिक कारणों से उसे चुकता नहीं कर पाए हैं, झारखंड सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना (JKRMY) के तहत ₹50,000 तक के ऋण माफ करने की घोषणा की है।
इस योजना के तहत किसानों को राहत देने के लिए झारखंड सरकार ने 1 फरवरी 2021 को एक पोर्टल (jkrmy.jharkhand.gov.in) की शुरुआत की, जहां कृषि ऋण माफी से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
किसान इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और साथ ही आवेदन की स्थिति और झारखंड ऋण माफी सूची 2025 को भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इस योजना के तहत, वे रैयत किसान जो अपनी भूमि पर कृषि करते हैं या किसी अन्य की भूमि पर खेती करते हैं, पात्र माने जाएंगे।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए इस लेख में हम JKRMY रजिस्ट्रेशन, झारखंड ऋण माफी योजना सूची 2025, और झारखंड ऋण माफी योजना स्थिति 2025 पर चर्चा करेंगे।
झारखंड कर्ज माफी लिस्ट 2025 | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana
KCC loan Mafi Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों के लिए ₹50,000 तक के ऋण माफ करने की घोषणा की है। JKRMY योजना के तहत, अब तक राज्य सरकार को 433,756 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 393,403 किसानों को सफलतापूर्वक ऋण माफी मिल चुकी है। हालांकि, 14,189 आवेदनों का भुगतान अभी भी लंबित है। जिन किसानों ने 31 मार्च 2020 तक ऋण लिया था, वे इस कृषि ऋण माफी योजना का हिस्सा बन सकते हैं।
इस योजना से किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे, जैसे:
- फसल ऋण धारकों की ऋण पात्रता में सुधार होगा।
- नए फसल ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
- कृषक समुदाय के पलायन को रोका जा सकेगा।
- कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Also Read: Mukhyamantri Jharkhand Sukha Rahat Yojana
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की शर्तें | KCC loan Mafi Jharkhand
झारखंड के उन किसानों को, जो सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं और पात्रता रखते हैं, निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी। कृपया सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें:
- केंद्रीय या राज्य, विभाग एवं इनके क्षेत्रीय इकाइयों के तहत कार्यरत या सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी, जैसे राज्य सरकार के मंत्रालय, PSE, और संबंधित कार्यालयों के कर्मचारी, तथा स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (Multitasking Staff/Group-IV/Group-D के कर्मियों को छोड़कर)।
- राज्य सभा, लोक सभा, विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्य, राज्य सरकार के पूर्व या वर्तमान मंत्री, नगर निकायों के वर्तमान अध्यक्ष, और जिला परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष।
- सभी सेवानिवृत्त पेंशनधारी जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या अधिक है (Multitasking Staff/Group-IV/Group-D के कर्मियों को छोड़कर)।
- पिछले निर्धारण वर्ष (Assessment Year) 2020-21 में आयकर देने वाले सभी व्यक्ति।
- सभी पेशेवर, जैसे कि निबंधित डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, और आर्किटेक्ट, जो प्रैक्टिस कर रहे हैं।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की पात्रता | झारखंड कर्ज माफी लिस्ट
JKRMY के लाभार्थी किसानों की पात्रता और अनिवार्यता निम्नलिखित है:
- रैयत किसान: जो अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते हैं, वे योजना के लिए पात्र हैं।
- गैर-रैयत किसान: जो अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि करते हैं।
- राज्य निवास: किसान को झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आयु: आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आधार कार्ड: रैयत किसान के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- ऋण धारक: एक परिवार से केवल एक ही ऋण धारक किसान पात्र होंगे (महिला किसान भी शामिल हैं)।
- राशन कार्ड: आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
- केडिट कार्ड: आवेदक किसान को केडिट कार्ड (KCC) धारक होना चाहिए।
- अल्पविधि फसल ऋण: आवेदक को अल्पविधि फसल ऋणधारक होना चाहिए।
- बैंक से ऋण: फसल ऋण झारखंड में स्थित अर्हताधारी बैंक से प्राप्त होना चाहिए।
- KCC खाता: आवेदक किसान के पास मानक फसल ऋण खाता (KCC Account Number) होना चाहिए।
यह योजना सभी फसल ऋण धारकों के लिए स्वैच्छिक होगी।
Also Read: CGHS hospital List 2025
कृषि ऋण माफी (JKRMY) हेतु आवश्यक दस्तावेज | Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन से जुड़े दस्तावेज
- रजिस्टर 2
- भू नक्शा झारखण्ड
झारखंड कृषि ऋण माफी ऑनलाइन आवेदन | झारखंड कर्ज माफी लिस्ट
Jharkhand Krishi Rin Mafi Registration:- झारखंड के किसान ऋण माफी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल एवं सहज है। आप दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें। निश्चित तौर पर JKRMY 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदनकर पाएंगे।
- सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए। ( jkrmy.jharkhand.gov.in)
- वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे (Beneficiary Registration) पर क्लिक करें।
- किसान अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद सर्च पर क्लिक करें।
- किसान का संपूर्ण विवरण दिखाई देगा। यहां से आप झारखंड कृषि ऋण माफी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2025 | KCC loan Mafi Jharkhand
Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana list 2025 को ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
NOTE:- झारखंड सरकार द्वारा जिन भी किसानों का ऋण माफी योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची में नाम दर्ज किया गया है। उन सभी किसानों का नाम पोर्टल पर अलग से अपलोड कर दिया जाता है। झारखंड के किसान एप्लीकेशन स्टेटस विकल्प से भी (झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लिस्ट) Jharkhand Kisan Karj Mafi list 2025 में किसान का नाम देख सकते हैं।
वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें।
किसान अपना आधार कार्ड नंबर डालकर कर्ज माफी लिस्ट अर्थात आवेदन स्थिति देख सकते हैं।
केसीसी लोन खाता संख्या (KCC Loan Account Number) दर्द करके भी झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट देख सकते हैं।
Jharkhand Karj Mafi Helpline Number | झारखंड कर्ज माफी लिस्ट
Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana: झारखंड के किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आवेदन करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए, किसान टोल फ्री नंबर 1800-123-1136 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार ने विभागीय अधिकारियों को किसान सहायता के लिए अधिकृत किया है। किसान क्षेत्र के अनुसार अधिकारियों के संपर्क सूत्रों का उपयोग कर सकते हैं।
FAQ’S: KCC loan Mafi Jharkhand | झारखंड कृषि ऋण माफी योजना
- JKRMY योजना का उद्देश्य क्या है?
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का उद्देश्य उन किसानों को राहत प्रदान करना है, जिन्होंने 31 मार्च 2020 तक फसल विकास के लिए ऋण लिया था लेकिन आर्थिक कारणों से उसे चुकता नहीं कर पाए हैं। - कितने तक के ऋण माफ किए जाएंगे?
इस योजना के तहत किसानों को ₹50,000 तक के ऋण माफ किए जाएंगे। - किस किसान को इस योजना का लाभ मिल सकता है?
योजना का लाभ उन रैयत किसानों को मिलेगा जो अपनी भूमि पर कृषि करते हैं या अन्य किसानों की भूमि पर खेती करते हैं और जो सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं। - क्या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है?
हां, झारखंड के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है और इसके लिए एक पोर्टल (jkrmy.jharkhand.gov.in) उपलब्ध है। - आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
किसान अपने आधार कार्ड नंबर या KCC लोन खाता संख्या डालकर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। - किसान कर्ज माफी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?
किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “कर्ज माफी सूची” पर क्लिक करके अपना नाम देख सकते हैं। - किसान के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। - क्या सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
नहीं, केवल उन किसानों को लाभ मिलेगा जो झारखंड के निवासी हैं और जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। - क्या इस योजना के लिए एक से अधिक सदस्य आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, एक परिवार से केवल एक ही ऋण धारक किसान पात्र होगा। - किसान सहायता हेतु संपर्क करने का नंबर क्या है?
किसानों को किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-1136 पर संपर्क करना चाहिए।