MP Fasal Girdawari Report: जब किसानों को रबी और खरीफ फसलों का विवरण प्रस्तुत करना होता है, तब उन्हें पटवारी द्वारा तैयार की गई गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। इस Fasal Girdawari रिपोर्ट में रबी और खरीफ सीजन में बोई गई फसलों का विस्तृत विवरण दर्ज होता है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के पटवारियों द्वारा तैयार किया जाता है।
मध्यप्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए यह फसल गिरदावरी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध है। यदि आप राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखना चाहते हैं, इस लेख में, हम मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट (MP Fasal Girdawari) ऑनलाइन कैसे देखी जाती है और इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी:
किसानों के लिए जिला, तहसील, हल्का और गांव के अनुसार फसल गिरदावरी रिपोर्ट saara.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। किसान नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से MP Fasal Girdawari 2025 देख सकते हैं और इसे Excel फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Fasal Girdawari Report 2025 | फसल गिरदावरी रिपोर्ट एमपी
MP फसल गिरदावरी रिपोर्ट 2025 ऑनलाइन देखने के लिए राजस्थान के किसानों को khasra.rbaas.in धरा गिरदावरी पोर्टल पर विजिट करना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के किसानों के लिए यह सुविधा saara.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।
किसानों द्वारा उगाई गई फसल को कानूनी रूप से गिरदावरी रिपोर्ट में दर्ज किया जाता है। यह रिपोर्ट किसान को कई सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करती है, जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक ऋण, पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि। MP Fasal Girdawari 2025 रिपोर्ट में फसल से संबंधित जानकारी जैसे फसल का सीजन (रबी और खरीफ), फसल का नाम, क्षेत्रफल, किसान का नाम, जमीन का खाता और खसरा नंबर जैसी जानकारी शामिल होती है।
पिछले वर्षों में किसानों को यह रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय पटवारी से गिरदावरी बनवानी पड़ती थी, जिसमें बहुत समय और धन खर्च होता था। कई बार यह रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पाती थी। अब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कृषि विभागों ने MP Fasal Girdawari Report को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है, जिससे किसान आसानी से अपनी फसल गिरदावरी रिपोर्ट, आवेदन और स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
Also Read: हरियाणा किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण
फसल गिरदावरी रिपोर्ट के उपयोग | MP Fasal Girdawari Report Uses
- किसानों द्वारा बोई गई फसल का कानूनी रूप से विवरण प्रस्तुत करने के लिए गिरदावरी रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट में फसल का पूरा विवरण दर्ज होता है, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रफल, फसल का नाम, फसल का सीजन, और किसान का नाम शामिल होता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए, किसानों को अपनी फसल का विवरण गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से ही प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। यह रिपोर्ट रकबा, क्षेत्र, गांव और फसल के अनुसार तैयार की जाती है।
- ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त करना अब बेहद आसान हो गया है, जिसे किसान कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन डाउनलोड की गई गिरदावरी रिपोर्ट, पटवारी के हस्ताक्षर के बाद योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए मान्य होती है।
- Fasal Girdawari Report को किसान ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के किसान MP SARA पोर्टल (saara.mp.gov.in) से अपनी MP Fasal Girdawari रिपोर्ट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Also Read: फसल बीमा कैसे चेक करें?
एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देखें | Fasal Girdawari Report
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करें सीधे सारा (Saara MP) ऑफिशल पोर्टल पर आ जाए।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे फसल गिरदावरी (Fasal Girdawari) Visit पर क्लिक करें।
यहां पर आप फसल गिरदावरी रिपोर्ट को पांच प्रारूप में देख सकते हैं। जिसमें किसी एक लिंक पर क्लिक करें।
- गिरदावरी की स्थिति देखें (रकबावार)
- गिरदावरी प्रतिशत क्या आधार पर गांव की संख्या देखें
- हल्का एवं ग्राम वार गिरदावरी रिपोर्ट देखें
- फसल वाइज गिरदावरी रिपोर्ट देखें
- किसान द्वारा पंजीयन के उपरांत गिरदावरी रिपोर्ट देखें
पांचों विकल्प गिरदावरी रिपोर्ट को प्रस्तुत करता है। जिस प्रारूप में आप गिरदावरी रिपोर्ट देखना चाहते हैं उसका चयन कर सकते हैं। MP Fasal Girdawari Report 2025 देखने के लिए किसानों को जिला, तहसील, हल्का, ग्राम किसान का नाम चुनने की आवश्यकता होगी।
Also Read: MP Fasal Bima Yojana Benefit
MP Girdawari Status 2025 | एमपी गिरदावरी स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट स्टेटस को ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करें ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
- वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे फसल गिरदावरी Visit पर क्लिक करें।
- गिरदावरी की स्थिति रकबावार पर क्लिक करें।
- अपने जिले का चुनाव करें।
- तहसील, RI सर्किल, हल्का, का चुनाव करें।
- यहां पर गांव अनुसार गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी जिसमें
- कुल क्षेत्र का विवरण हेक्टर अनुसार
- गिरदावरी क्षेत्रफल
- निजी क्षेत्रफल
- शासकीय क्षेत्रफल
- शासकीय गिरदावरी क्षेत्रफल
- अन्य गैर कृषि क्षेत्रफल की गिरदावरी क्षेत्रफल रिपोर्ट दिखाई देगी।
NOTE:- यहां पर उपलब्ध सभी आंकड़े हेक्टर नाप के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं।
Fasal Girdawari App | MP SAARA Mobile App
मध्य प्रदेश के किसान खेती किसानी से जुड़ी सेवाओं को मोबाइल पर ऑनलाइन देखने के लिए MP SAARA App को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से किसानों कोने में सेवाएं ऑनलाइन देखने को मिलेगी
- मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना
- फसल गिरदावरी रिपोर्ट
- पीएम किसान योजना स्टेटस
- लघु सिंचाई योजना
- फसल कटाई के प्रयोग
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
- स्वामित्व योजना
- गिरदावरी निरीक्षण
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी स्थिति
Fasal Girdawari Helpline Number | फसल गिरदावरी हैल्पलाइन नंबर
मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना से जुड़ी समस्याएं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त गिरदावरी रिपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु MP Girdawari Helpline 0755-2700803 का उपयोग कर सकते हैं।
Also Read: PM Fasal Bima Yojana List
FAQ’s: MP Fasal Girdawari Report
Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट क्या होती है?
फसल गिरदावरी रिपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज है जिसमें किसान द्वारा बोई गई फसल, उसकी जानकारी, क्षेत्रफल, फसल का नाम, और सीजन (रबी एवं खरीफ) का विवरण होता है। इसे पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है और सरकारी योजनाओं में आवेदन के लिए आवश्यक होता है।
Q. एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे देख सकते हैं?
मध्य प्रदेश के किसान MP Fasal Girdawari रिपोर्ट को saara.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। पोर्टल पर जाकर किसान जिला, तहसील, हल्का, और गांव का चयन करके अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं।
Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड कैसे करें?
MP SARA पोर्टल पर जाकर आप फसल गिरदावरी रिपोर्ट को Excel फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर सही विकल्पों का चयन करना होगा और रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. क्या फसल गिरदावरी रिपोर्ट मोबाइल से देख सकते हैं?
हां, किसान MP SAARA Mobile App का उपयोग करके भी फसल गिरदावरी रिपोर्ट अपने मोबाइल पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट क्यों आवश्यक है?
सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, और बैंक ऋण के लिए फसल का विवरण गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से दर्ज किया जाता है, जो कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य होता है।
Q. ऑनलाइन फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे प्राप्त करें?
saara.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर और सही विवरण भरकर आप ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं। आपको रकबा, फसल का नाम, और किसान का नाम दर्ज करके रिपोर्ट दिखाई देगी।
Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
रिपोर्ट में फसल का नाम, सीजन (रबी और खरीफ), क्षेत्रफल, किसान का नाम, और जमीन का खाता-खसरा नंबर जैसी जानकारी होती है।
Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट किन योजनाओं के लिए आवश्यक है?
यह रिपोर्ट विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना, और बैंक ऋण के लिए आवश्यक होती है।
Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट में बदलाव कैसे कर सकते हैं?
अगर रिपोर्ट में कोई गलती है या बदलाव की जरूरत है, तो किसान को अपने स्थानीय पटवारी से संपर्क करना होगा और उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
Q. क्या फसल गिरदावरी रिपोर्ट पर पटवारी के हस्ताक्षर जरूरी हैं?
हां, ऑनलाइन डाउनलोड की गई गिरदावरी रिपोर्ट पर पटवारी के हस्ताक्षर होने के बाद इसे कानूनी दस्तावेज के रूप में योजनाओं में प्रस्तुत किया जा सकता है।